बीडीओ ने एसआइआर मैपिंग कार्य का किया निरीक्षण

बीडीओ ने एसआइआर मैपिंग कार्य का किया निरीक्षण

बानो. प्रखंड विकास पदाधिकारी नईमुद्दीन अंसारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एसआइआर मैपिंग कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय चाटुओड़ा, प्राथमिक विद्यालय चोड़ोरदा, कन्या पाठशाला बानो, मध्य विद्यालय बानो तथा पबुड़ा स्थित मतदान केंद्र संख्या 211, 212 एवं 213 समेत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ के साथ बैठक कर मैपिंग कार्य की समीक्षा की और प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये. उन्होंने सभी बीएलओ को निर्धारित अवधि के भीतर अधिक से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के सभी पात्र मतदाताओं का नाम एसआईआर में सही रूप से दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने क्षेत्र के सभी योग्य मतदाताओं से अपील की कि वे 14 जून तक अपने निकटतम मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम की एसआईआर मैपिंग अवश्य करा लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >