उदघाटन मैच में बरवाडीह ने लोंबोई को 2-1 से हराया

उदघाटन मैच में बरवाडीह ने लोंबोई को 2-1 से हराया

कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड की सेंट जेवियर उवि बरवाडीह स्टेडियम में एसके बागे मेमोरियल बालिका हॉकी टूर्नामेंट का बुधवार को शुरू हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार व विशिष्ट अतिथि जिला खेल समन्वयक ने टूर्नामेंट का प्रतीक झंडा फहरा व दीप प्रज्वलित कर किया. टूर्नामेंट में सिमडेगा व गुमला जिले के कुल 18 टीमें भाग ले रही हैं. उद्घाटन मैच बरवाडीह व लोंबोई के बीच खेला गया, जिसमें बरवाडीह की टीम 2-1 से विजयी रही. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि इस टूर्नामेंट का आयोजन पिछले 34 वर्षों से लगातार किया जा रहा है. यह एक सराहनीय कार्य है. टूर्नामेंट के कारण ही आज हमारे क्षेत्र के कई महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में अपनी लोहा मनवा चुके हैं. उन्होंने खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की बात कही. मौके पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. टूर्नामेंट फाइनल मैच 19 अक्तूबर को खेला जायेगा. मौके पर फादर ब्रिसयुस तिर्की, रंजीत कुमार, जेवियर फ्रांसिस केरकेट्टा, अभिजीत साहू आदि उपस्थित थे. संचालन सुमिलन मिंज व धन्यवाद ज्ञापन फ्रांसिस जेवियर ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >