इलाज में लापरवाही से मौत के विरोध में जलडेगा बंद, सिविल सर्जन ने दिया जांच का भरोसा

Simdega: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय प्राथमिक उपचार नहीं मिलने से भाजपा नेता रामेश्वर सिंह की मौत हो गई थी. इसी के विरोध में गुरुवार को जलडेगा बंद रखा गया.

रविकांत साहू
Simdega: जलडेगा भाजपा नेता सह समाजसेवी रामेश्वर सिंह की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय पर प्राथमिक इलाज नहीं मिलने और उपचार में देरी से हुई मौत के विरोध में गुरुवार को जलडेगा बंद रखा गया. सुबह होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. बंद के समर्थन में लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं. बंद के कारण यात्री वाहनों को अलग-अलग मार्गों से अपने गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा.

बंदी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग होश में आओ, अस्पताल प्रबंधन होश में आओ, दोषियों पर कार्रवाई करो, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करो, चिकित्सकों की स्थायी नियुक्ति करो, पीड़ित परिवार को मुआवजा दो, ओपीडी सेवा बहाल करो और रामेश्वर सिंह अमर रहे जैसे नारे लगाए गए.

बीडीओ और थाना प्रभारी से नहीं माने ग्रामीण

जाम की सूचना मिलने पर बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार और थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सिमडेगा के सिविल सर्जन स्वयं जाम स्थल पर आकर कार्रवाई का आश्वासन नहीं देंगे, तब तक बंद वापस नहीं लिया जाएगा. इसके बाद अपराह्न करीब दो बजे सिविल सर्जन सिमडेगा जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों के साथ बात की. इस दौरान भाजपा नेता सुजान जोजो ने स्वास्थ्य विभाग की कई खामियों को उजागर करते हुए कहा कि रामेश्वर सिंह केवल एक नेता ही नहीं बल्कि एक सच्चे समाजसेवी भी थे. उन्होंने कहा कि उनकी एक बेटी है, जिसकी शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए. साथ ही दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मुआवजा, एंबुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की.

सिविज सर्जन ने दिया आश्वासन

सिविल सर्जन ने बताया कि घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों से शो-कॉज किया गया है. उन्होंने चिकित्सक की पदस्थापना, एंबुलेंस व्यवस्था सुदृढ़ करने, ओपीडी सेवा बहाल करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. आश्वासन मिलने के बाद बंद और जाम को समाप्त कर दिया गया. इस दौरान लोगों ने पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही ओपीडी सेवा शुरू करने की मांग की. लोगों का कहना था कि वर्तमान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काफी दूर होने के कारण मरीजों को परेशानी होती है.

मौके पर बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर, जिप सदस्य रोजालिया शांता कंडुलना सहित भाजपा नेता सुजान जोजो, मोतीलाल ओहदार, जगेश्वर बिंझिया, भोला साहु, सुभाष साहु, दिलेश्वर साहु, महेश साहु, राजू साहु, राजेश अग्रवाल, जसवंत साहु, रामावतार अग्रवाल, बसंत साहु, त्रिलोक साहु, हेमशरण सिंह, किशनु कुलला, लक्ष्मण मांझी, सुनीता देवी, जयंती देवी, मिठु राम वर्मा, चतुर बड़ाईक, दया साहु, कमल ठाकुर, सुरेंद्र अग्रवाल, मदन सरकार, मुखिया विमला देवी, मुखिया शिशिर डांग, मुखिया बिपिन बंडिग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित थीं. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी.

ये भी पढ़ें…

दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, वतन वापसी की कोशिश लगातार जारी

गर्मी से पहले हर घर में नल से पहुंचेगा पेयजल, सरायकेला डीसी ने की समीक्षा बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >