धोखाधड़ी व शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार, जेल

धोखाधड़ी व शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार, जेल

ठेठईटांगर. पुलिस ने कोनपाला पंचायत के पूर्व उपमुखिया दीपक लकड़ा को एक युवती से नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर आठ लाख रुपये लेने और शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ठेठईटांगर थाना क्षेत्र की एक युवती से आरोपी की जून 2025 में जान-पहचान हुई थी. आरोप है कि आरोपी ने युवती को विद्यालय में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसे और उसके परिजनों को झांसे में लिया. इस दौरान चेक के माध्यम से तीन लाख रुपये और नगद पांच लाख रुपये वसूल लिये गये. इसके बाद नौकरी ज्वाइन कराने के नाम पर 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गयी. रुपये नहीं देने पर युवती को बर्बाद करने की धमकी भी दी गयी. युवती का आरोप है कि एक दिन आरोपी उसे सिमडेगा में जबरन कार में बैठाकर घोचोटोली स्थित अपने आवास ले गया, जहां धमका कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये. पीड़िता ने इस संबंध में ठेठईटांगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक लकड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >