शिव मंदिर में नामकरण के साथ अखंड हरिकीर्तन शुरू

शिव मंदिर में नामकरण के साथ अखंड हरिकीर्तन शुरू

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ बस्ती ब्राह्मणटोली स्थित शिव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरिकीर्तन सह यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन नामकरण के साथ अखंड हरिकीर्तन कार्यक्रम शुरू किया गया. पुरोहित पंडित जगरनाथ पंडा, भरतु दुबे, प्रमोद पंडा, प्रदीप पंडा, मदन पंडा, गोवर्धन दास, नथन पंडा, रंजीत पंडा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी गयी. वहीं यजमान की भूमिका नंदकिशोर साहू सह धर्मपत्नी बसंती देवी ने निभायी. अखंड हरिकीर्तन में लचरागढ़, रामजड़ी, टुटीकेल, कारीमाटी, चटकटोली, फुलवाटांगर, खरवागढ़ा, केलुगा, शिव शक्ति महिला समूह, लचरागढ़ कीर्तन मंडली भाग ले रही हैं. श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर कीर्तन करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे. पारंपरिक वाद्य यंत्रों व भजन कीर्तन से पूरा गांव आध्यात्मिक रंग में रंग गया. रविवार को नगर भ्रमण, पूर्णाहुति व भंडारा के साथ यज्ञ महोत्सव का विधिवत समापन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव शक्ति महिला समूह और ग्रामीणों द्वारा अहम भूमिका निभायी जा रही है.

किसानों के बीच गरमा मूंग बीज का वितरण

बानो. बानो प्रखंड परिसर में शुक्रवार को बिरसा फसल विस्तार योजना अंतर्गत गरमा मूंग बीज का वितरण किया गया. कार्यक्रम के तहत कुल 117 किसानों को बीज दिया गया. मौके पर उप प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीपक नायक, प्लांट प्रोटेक्शन ऑफिसर राजेंद्र बाड़ा, एटीएम अब्दुल्लाह एहरार, बीटीएम सुनील समद तथा प्रखंड के किसान मौजूद थे. कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को गरमा मूंग की खेती से होने वाले लाभ और इसकी तकनीकों की जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध करा कर उत्पादन बढ़ाना और उनकी आय में वृद्धि करना है. कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह की योजनाओं से खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >