सिमडेगा में श्रद्धा के साथ मना छठ

शंख छठ घाट पर उपायुक्त ने भी दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य सिमडेगा : जिले में उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व संपन्न हो गया. शहरी क्षेत्र के छठ तालाब में कम संख्या में लोगों ने पूजा -अर्चना की. यहां पर तालाब में स्थित गंदे पानी के कारण यहां छठव्रतियों […]

शंख छठ घाट पर उपायुक्त ने भी दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य
सिमडेगा : जिले में उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व संपन्न हो गया. शहरी क्षेत्र के छठ तालाब में कम संख्या में लोगों ने पूजा -अर्चना की. यहां पर तालाब में स्थित गंदे पानी के कारण यहां छठव्रतियों की संख्या कम हाती जा रही है. शहरी क्षेत्र से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित शंख नदी में प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं तथा व्रतियों की संख्या में इजाफा हो रहा है. शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के लोग भी काफी संख्या में छोटे बड़े वाहनों में सवार हो कर शंख छठ घाट पहुंचते हैं. शंख छठ घाट दो नदियों के संगम पर स्थित है. यहां पर शंख नदी तथा पालामाड़ा नदी का संगम होता है. नदी में बहता साफ पानी तथा दूर तक फैले नदी में छठ पर्व मनाने का महत्व व उत्साह ही कुछ अलग है.
यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तथा भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपने परिवार के मंगलमय जीवन की कामना की. शंख छठ घाट में उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने भी भगवान भास्कार को अर्घ्य समर्पित कर पूजा -अर्चना की. नदी में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद तथा साहू मुहल्ला के पप्पू एवं ग्रुप तथा गांधी मैदान के युवकों ने श्रद्धालुओं के भगवान सूर्य को अर्घ्य समर्पित करने के लिए नि:शुल्क दूध का वितरण किया. यहां पर सुबीर कुमार ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा. यहां पर छठ महापर्व को संपन्न कराने में समिति के सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभायी. जलडेगा प्रखंड के जलडेगा, गांगुटोली के अलावा अन्य स्थलों पर नदी तथा तालाबों में छठ महापर्व के के अवसर पर भगवान भास्कर को काफी संख्या में व्रतियों तथा श्रद्धालुओं ने अर्घ्य समर्पित किया. तामड़ा में भी छठ तालाब में काफी संख्या में व्रतियों व श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया. यहां पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया.
कोलेबिरा : आस्था और भक्ति का महापर्व छठ व्रत भगवान भास्कर को उदीयमान अर्घ्य देने के साथ ही प्रखंड में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. इस दौरान प्रखंड के बूढ़ा महादेव स्थित डेम के छठ घाट में श्रद्वालुओं ने भक्ति के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. छठ पूजा समिति धर्मशाला के तत्वावधान में छठ घाट पर बिजली साज सज्जा, अर्घ्य के लिए दूध, श्रद्वालुओं के लिए चाय व प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गयी थी. कोलेबिरा थाना प्रभारी मनोहर कुमार पुलिस दल बल के साथ छठ घाट में मौजूद थे.
छठ पूजा समिति में मुख्य रूप से विकेश कुमार, बसंत कुमार, रोशन, मैनु, राजन, किशन, दिवाकर, सुधीर, अमृत, प्रवीण, गुलशन, राहुल, नितिश, अतुल, सुदर्शन, आदित्य, गोपाल, बजरंग, अजीत कुमार एवं सुमन कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >