अनियमितता के विरोध में लाभुकों ने दिया धरना

सिमडेगा़ राशन वितरण में अनियमितता बरते जाने के विरोध में एवं कार्ड नहीं बनने की शिकायत को लेकर लाभुकों ने समाहरणालय के निकट धरना-प्रदर्शन किया. आजसू पार्टी के जिला संयोजक तिलका रमण एवं सचिव सुनील सुरीन के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों के कार्डधारी समाहरणालय पहुंचे. धरना में आजसू जिला संयोजक तिलका रमण ने कहा कि […]

सिमडेगा़ राशन वितरण में अनियमितता बरते जाने के विरोध में एवं कार्ड नहीं बनने की शिकायत को लेकर लाभुकों ने समाहरणालय के निकट धरना-प्रदर्शन किया. आजसू पार्टी के जिला संयोजक तिलका रमण एवं सचिव सुनील सुरीन के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों के कार्डधारी समाहरणालय पहुंचे. धरना में आजसू जिला संयोजक तिलका रमण ने कहा कि लाभुकों को सही अनाज की आपूर्ति नहीं की जा रही है. इस माह कई लाभुकों को यूआइडी जमा नहीं होने के बहाने राशन से वंचित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदारों द्वारा कम अनाज देने की शिकायत है. डीलरों की मनमानी बरदाश्त नहीं की जायेगी. इसके बाद तिलका रमण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिल कर उनके समक्ष समस्याएं रखीं.
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी लाभुक को कम अनाज नहीं मिलना चाहिए. यदि कोई डीलर ऐसा करता है, तो उस पर कार्रवाई की जायेगी. धरना में मुख्य रूप से याकूब सुरीन, बाहलेन टोपनो, राजेश लोहरा,निरल डुंगडुुग, योरेल डुंगडुंग, आशा रानी, माग्रेट लुगून, दमयंती देवी, जकरियस बागे, सलोमी एक्का, शीबा कच्छप,विक्रम महतो,जगदीश्वर लोहरा व प्रफुल्लित हेरेंज के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >