योजना को लेकर डीसी ने दिया दिशा-निर्देश

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर एलपीजी वितरकों की बैठक उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को एक नवंबर से शुरू करने पर चर्चा हुई. मौके पर डीसी ने वितरकों को दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने कहा कि एक नवंबर को […]

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर एलपीजी वितरकों की बैठक उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को एक नवंबर से शुरू करने पर चर्चा हुई. मौके पर डीसी ने वितरकों को दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने कहा कि एक नवंबर को नगर भवन में समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसमें शहरी क्षेत्र एवं सदर प्रखंड के चयनित लाभुकों के बीच नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन का वितरण किया जायेगा.
सभी प्रखंडों में भी संबंधित वितरकों द्वारा लाभुकों के बीच एलपीजी कनेक्शन का वितरण किया जायेगा. बैठक में उपायुक्त ने वितरकों को कहा कि इस योजना को हर हाल में सफल बनाना है. बैठक में मुख्य रूप से जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के अलावा जिले के सभी गैस वितरक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >