शस्त्र चालन के करतब दिखाये

बानो : बानो में मुहर्रम के अवसर पर जुलूस निकाला गया. गौसिया मसजिद परिसर से जुलूस शुरू होकर विभिन्न मार्ग से होते हुए बिरसा चौक पहुंचा. यहां से मेन रोड, बाजार टांड़ व स्टेशन रोड होते हुए अखाड़ा पहुंचा, जहां खिलाड़ियों ने शस्त्र चालन के हैरतअंगेज खेल दिखाये. ताजिया भी निकाली गयी. ताजिया का मिलान […]

बानो : बानो में मुहर्रम के अवसर पर जुलूस निकाला गया. गौसिया मसजिद परिसर से जुलूस शुरू होकर विभिन्न मार्ग से होते हुए बिरसा चौक पहुंचा. यहां से मेन रोड, बाजार टांड़ व स्टेशन रोड होते हुए अखाड़ा पहुंचा, जहां खिलाड़ियों ने शस्त्र चालन के हैरतअंगेज खेल दिखाये.
ताजिया भी निकाली गयी. ताजिया का मिलान बिरसा चौक में किया गया. इधर, विभिन्न समिति ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया. शस्त्र चालन प्रतियोगिता में शामिल खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया. आयोजन को सफल बनाने में मनीर खान, मो सजहर, मो शफीक, मो शमीम, मो मकबुल व मो साबिर के अलावा अन्य की भूमिका सराहनीय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >