हादसे में 12 घायल

दो को लगी गंभीर चोट सिमडेगा : फरसाबेड़ा रिलायंस कार्यालय के समीप पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 12 पुलिसकर्मी घायल हो गये. इनमें दो ज्यादा चोंटे आयी है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. घटना गुरुवार की है. बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा की ड्यूटी के लिए […]

दो को लगी गंभीर चोट
सिमडेगा : फरसाबेड़ा रिलायंस कार्यालय के समीप पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 12 पुलिसकर्मी घायल हो गये. इनमें दो ज्यादा चोंटे आयी है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. घटना गुरुवार की है. बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा की ड्यूटी के लिए 12 पुलिसकर्मी 407 वाहन (जेएच 20बी-3165) से बानो जा रहे थे. इसी क्रम में फरसाबेड़ा रिलायंस कार्यालय के सामने वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे वाहन में सवार 12 पुलिसकर्मी घायल हो गये. घायलों में चालक धर्मप्रकाश का हाथ टूट गया.
हवलदार जयमंगल सिंह को भी गंभीर चोटें आयी है. वाहन में सवार मुकेश ठाकुर, रवि ठाकुर, नेपालचंद घाटो, अनूप मिंज, अजय उरांव (सभी प्रशिक्षु हवलदार), राजकशोर साहू, एतवा डांग, मतियस बडिंग, नामजन बडिंग, सुरीन डांग (सभी होमगार्ड के जवान) शामिल हैं. सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >