बन रहा मास्टर प्लान 2040

सिमडेगा. समाहरणालय सभा कक्ष में एनएफ इंफराटेक सर्विस के अरबन प्लानर सुकन्या कोनर तथा जीआइएस एक्सपर्ट अभय कुमार सिंह ने नगर परिषद के मास्टर प्लान की रूपरेखा से संबंधित प्रजेंटेशन दिया. प्रजेंटेशन में पीपीटी के माध्यम से नगर परिषद को किसी तरह से विकसित किया जायेगा, इसके बारे में विस्तार से ग्राफिक्स के माध्यम से […]

सिमडेगा. समाहरणालय सभा कक्ष में एनएफ इंफराटेक सर्विस के अरबन प्लानर सुकन्या कोनर तथा जीआइएस एक्सपर्ट अभय कुमार सिंह ने नगर परिषद के मास्टर प्लान की रूपरेखा से संबंधित प्रजेंटेशन दिया. प्रजेंटेशन में पीपीटी के माध्यम से नगर परिषद को किसी तरह से विकसित किया जायेगा, इसके बारे में विस्तार से ग्राफिक्स के माध्यम से बताया गया, जिसमें क्षितिज साल 2040 के लिए शहर का विजन दस्तावेज और समान विकास प्रदान करना शामिल है.
जनसंख्या, सामाजिक आर्थिक विशेषताएं, भौतिक और सामाजिक बुनियादी सुविधाएं और साधनों, पर्यावरणीय पहलुओं को मानचित्र के माध्यम से उपायुक्त तथा उपस्थित अधिकारियों को बताया गया. शहरी बुनियादी सुविधाएं अर्थात जल आपूर्ति, सिवरेज और जल निकासी, ठोस कचरा प्रबंधन, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के स्तर में सुधार और विस्तार करने संबंधी जानकारी दी गयी. इस अवसर पर एसडीओ दिलेश्वर महतो, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिाकारी हीरा चौधरी, उपाध्यक्ष संतोष देवी, वार्ड पार्षद सुनिता देवी व शहरू नायक के अलावा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >