लठाखमहन में हॉकी प्रतियोगिता 11 से

सिमडेगा : लठाखमहन में नवयुवक हॉकी संघ की बैठक हुई. निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 11 अक्तूबर से किया जायेगा. प्रतियोगिता का समापन 14 अक्तूबर को होगा. प्रतियोगिता में 16 टीमों को ही शामिल करने का निर्णय लिया गया. नामांकन शुल्क 901 रुपये रखा […]

सिमडेगा : लठाखमहन में नवयुवक हॉकी संघ की बैठक हुई. निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 11 अक्तूबर से किया जायेगा. प्रतियोगिता का समापन 14 अक्तूबर को होगा. प्रतियोगिता में 16 टीमों को ही शामिल करने का निर्णय लिया गया. नामांकन शुल्क 901 रुपये रखा गया. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को खस्सी देकर पुरस्कृत किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से मनोज कोनबेगी, बसंत, मुकुट व एलसन के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >