सिमडेगा. बाल गृह परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में बाल लोेक अदालत का आयोजन किया गया. बाल लोक अदालत में 286 मामलों का निबटारा किया गया. मामलों के निबटारे के लिए एक बेंच का गठन किया गया था, जिसका संचालन किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी अरुण कुमार दुबे, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शीतल प्रसाद एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य शिवदयाल प्रसाद ने किया. लोक अदालत में जेजेबी के 20 मामले निबटारे के लिए आये, जिसमें 13 मामलों को निबटारा हुआ.
वहीं सीडब्लयूसी के 366 मामले रखे गये, जिसमें 273 मामलों का निबटारा किया गया. उक्त सभी मामलों का निष्पादन प्रधान जिला जज केके झा एवं एडीजे राम बाबू गुप्ता की देख रेख में किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से एपीपी अमित श्रीवास्तव, अधिवक्ता शमीम अख्तर, अधिवक्ता विजय बक्शी, अधिवक्ता भूषण सिंह, अधिवक्ता बसंत प्रसाद, डीएसपी प्रदीप उरांव, पुलिस इंस्पेक्टर सरोज श्रीवास्तव, कंचन रानी एक्का व पुष्पा सिंह सहित अन्य उपस्थित
थे. बाल लोक अदालत को सफल बनाने में न्यायालय कर्मी प्रेम कुमार सिंह, शिवेंदु कुमार,अवधेश कुमार सिंह, भगवती प्रसाद केसरी, संजय कुमार तिवारी, प्रकाश साव व संतोष जलपती सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
