सिमडेगा़ : झारखंड विकास विभाग (पंचायती राज) द्वारा 20 कनीय अभियंता एवं 31 लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर की संविदा के आधार पर नियुक्ति संबंधी दक्षता परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर को पूर्वाह्न दस बजे से 11 बजे तक सेंट मेरीज हाई स्कूल सामटोली में किया गया है.
परीक्षा के उपरांत उसी दिन कंप्यूटर संबंधी जांच परीक्षा भी ली जायेगी. अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न नौ बजे परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र,आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य है. यह जानकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण ने दी.
