सिमडेगा : अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा 29 को

सिमडेगा़ : झारखंड विकास विभाग (पंचायती राज) द्वारा पंचायत सचिवालय में कर्मियों की नियुक्ति के लिए निकाले गये विज्ञापन के आलोक में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन दिये हैं, उनके लिये दक्षता परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर को पूर्वाह्न दस बजे से 11 बजे तक सेंट मेरीज हाई स्कूल में किया गया है. परीक्षा के उपरांत […]

सिमडेगा़ : झारखंड विकास विभाग (पंचायती राज) द्वारा पंचायत सचिवालय में कर्मियों की नियुक्ति के लिए निकाले गये विज्ञापन के आलोक में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन दिये हैं, उनके लिये दक्षता परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर को पूर्वाह्न दस बजे से 11 बजे तक सेंट मेरीज हाई स्कूल में किया गया है. परीक्षा के उपरांत उसी दिन कंप्यूटर संबंधी जांच परीक्षा भी ली जायेगी.अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न नौ बजे परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र,आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >