बिना आम सभा हो रहा योजनाओं का चयन

ठेठइटांगर : बांसजोर प्रखंड की तरगा पंचायत सचिवालय में तरगा, उरते व बांसजोर पंचायत के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक हुई. अध्यक्षता तरगा के उप मुखिया रितेश बड़ाइक ने की. बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मियों की मिलीभगत से योजनाओं का चयन किया जा रहा है. योजनाओं के चयन के लिए आम सभा […]

ठेठइटांगर : बांसजोर प्रखंड की तरगा पंचायत सचिवालय में तरगा, उरते व बांसजोर पंचायत के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक हुई. अध्यक्षता तरगा के उप मुखिया रितेश बड़ाइक ने की. बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मियों की मिलीभगत से योजनाओं का चयन किया जा रहा है.
योजनाओं के चयन के लिए आम सभा का आयोजन नहीं किया जाता. परिणाम स्वरूप लाभकारी योजनाओं का चयन नहीं हो पा रहा है.
कुछ बिचौलियों द्वारा योजनाओं का चयन अपने तरीके से किया जा रहा है. बैठक में बीडीओ आबिद हुसैन भी पहुुंचे. ग्रामीणों ने वस्तु स्थिति से उन्हें अवगत कराया. बीडीओ ने कहा कि यदि एक ही परिवार के चार लोगों को योजना का लाभ दिया गया है, तो यह गलत है. इसकी जांच करायी जायेगी.
जांच में दोषी पाये जानेवालों के िखलाफ कार्रवाई की जायेगी. दोषी िकसी भी हाल में बख्शे नहीं जायेंगे. बैठक में जिला परिषद सदस्य रोशनी कुल्लू, उप प्रमुख सुनील साहू, तरगा मुखिया मार्टिन टेटे, पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र सिंह, जोलेन समद व रंजीत महतो के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >