सिमडेगा : सिकरियाटांड़ स्थित शिव मंदिर परिसर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर रामरेखाधाम के महंत उमाकांत जी महाराज, सिकरियाटांड़ के पूर्व जमींदार परिवार के विनय लाल, संतोष लाल, विजय लाल, रवींद्र लाल मुख्य रूप से उपस्थित थे.
इस मौके पर जमींदार परिवार के लोगों ने शिव मंदिर के नाम पर जमीन दान करने की घोषणा की.
इधर, महंत उमाकांत महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि धर्म के प्रति सेवाभाव से अपने आप को समर्पित करें. इस मौके पर दुर्ग विजय सिंह देव, शीतल प्रसाद, बैजनाथ केसरी, मुरारी बामलिया आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. धन्यवाद ज्ञापन अमन दास ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज चीक बड़ाइक, मजेश्वर सिंह, करंजीत सिंह, जयलाल बड़ाइक, दिलीप प्रसाद, गोविंद साहू, राजमन बड़ाइक व राम लगन सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
