कृषि विकास मेले में 250 किसानों को किया गया सम्मानित

कृषि विकास मेले में 250 किसानों को किया गया सम्मानित

सिमडेगा. गांधी विकास मेला के अंतर्गत आयोजित कृषि विकास मेला का समापन शनिवार को हुआ. इस अवसर पर जिले के 250 प्रगतिशील किसानों को उनके उत्कृष्ट उत्पादन के आधार पर जिला प्रशासन ने पुरस्कृत किया. मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये किसानों ने अपनी फसलों की प्रदर्शनी लगायी थी. जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. कृषि विकास मेला का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना और बेहतर उत्पादन के लिए प्रेरित करना था. जिले में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए ऑर्गेनिक व हाइब्रिड बीजों के माध्यम से खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है. जिससे किसानों की आमदनी में वृद्धि हो सके. कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कृषि यंत्रों व सामग्री का भी वितरण किया गया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो ने कहा कि इस प्रकार की कृषि प्रदर्शनी से किसानों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. किसान एक दूसरे के उत्पादन को देखकर नयी तकनीक अपनाने और बेहतर फसल उत्पादन का प्रयास करते हैं. जिससे कृषि के समग्र विकास को बल मिलता है. समापन समारोह में जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, जिला मत्स्य पालन पदाधिकारी सीमा टोप्पो, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विशाल आनंद कुजूर सहित पणन सचिव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >