20 वार्डों में चयनित वार्ड अध्यक्षों को मिला नियुक्ति पत्र

20 वार्डों में चयनित वार्ड अध्यक्षों को मिला नियुक्ति पत्र

सिमडेगा. संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत सिमडेगा नगर के सभी 20 वार्डों में चयनित वार्ड अध्यक्षों को जिला संगठन प्रभारी सह विधायक भूषण बाड़ा व नगर नगर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अरशद हुसैन द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया. नियुक्ति पत्र देने के बाद विधायक श्री बाड़ा ने कहा कि झारखंड राज्य के साथ सिमडेगा नगर निकाय चुनाव बहुत जल्द होने की संभावना है. निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस के विचारधारा के लोग जीत दर्ज करें. इसके लिए संगठन के सभी लोगों को तैयारी करने की आवश्यकता है. कांग्रेस के सभी पदाधिकारी नगर निकाय क्षेत्र में जाकर योग्य उम्मीदवार का चयन करें, जिनकी विचारधारा कांग्रेस के विचारधारा से मेल खाता हो. उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हम सबको मिल कर काम करना होगा. कांग्रेस का मूल मंत्र ही संविधान और सामाजिक न्याय का प्रतीक है. इसके लिए हमें घर-घर जाकर मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं के नाम, नये मतदाता का नाम जोड़ने व मृत मतदाता का नाम हटाने पर भी ध्यान देना होगा. नगर में ऐसे भी मतदाता हो सकते हैं, जिसका नाम अन्य मतदान केंद्र में भी हैं. ऐसे मतदाता पर विशेष नजर रखते हुए बीएलओ से संपर्क कर नाम हटाने का प्रयास करें. नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष जोसिमा खाखा, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, नगर उपाध्यक्ष संगीता कुमारी, संजय तिर्की, नगर महासचिव विवेक कुमार, रतन प्रसाद , विभव संदेश लकड़ा, प्रियंका देवी, नवीन तिग्गा, शोभेन तिग्गा, अचल केरकेट्टा, अविनाश मिश्रा , डेविड एक्का, रोहित कुमार सिंह, राकेश लोहरा, सुमन कुमारी, विक्रम प्रसाद, रोशन कुल्लू, दीपक कुमार, राहुल किंडो, पवन एक्का, विजय तिर्की, सुनील खेस, जूली लुगून, कैलाश बामलिया, विश्वास लकड़ा, मो मंसूर आलम, अगुस्ता कुल्लू, विवेक कुमार, मो वसीम, डॉ इम्तियाज आलम, मो साबिर खान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >