सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

बानो : थाना क्षेत्र के रब्बइ मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवक महाबुआंग निवासी शांतिएल समद की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. ज्ञात हो कि मंगलवार को रब्बई के समीप बाइक में सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर गिर गये […]

बानो : थाना क्षेत्र के रब्बइ मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवक महाबुआंग निवासी शांतिएल समद की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

ज्ञात हो कि मंगलवार को रब्बई के समीप बाइक में सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर गिर गये थे, जिसमें महाबुआंग निवासी शांतिएल समद, चोरवांदु निवासी जुनूल मड़की, पश्चिम सिंहभूम निवासी अनिल सोमराय घायल हो गये थे. जुनूल मड़की व शांतिएल समद की गंभीर‌ स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया था. रिम्स में इलाज के दौरान 21 साल के शांतिएल समद की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >