सिमडेगा : पुलिस और पीएलएफआई के बीच मुठभेड़, हथियार के साथ एक उग्रवादी गिरफ्तार

।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : जलडेगा के ओड़गा थाना में रविवार को पुलिस एवं पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद एक पीएलएफआई उग्रवादी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पकड़े गये उग्रवादी के पास से एक राइफल व 3 कारतूस व 2 खोखा बरामद किया गया. एसपी संजीव […]

।। रविकांत साहू ।।

सिमडेगा : जलडेगा के ओड़गा थाना में रविवार को पुलिस एवं पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद एक पीएलएफआई उग्रवादी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पकड़े गये उग्रवादी के पास से एक राइफल व 3 कारतूस व 2 खोखा बरामद किया गया. एसपी संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़ टोली जंगल में 5-6 उग्रवादी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है.

चना के आधार पर एएसपी निर्मल गोप के नेतृत्व में पुलिस टीम जंगल में तलाशी अभियान चलाई. तलाशी अभियान के दौरान ही उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इस बीच पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए उग्रवादियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की.दोनों ओर से लगभग लगभग 24 राउंड फायरिंग हुई.

फायरिंग के दौरान जंगल में अंधेरे का लाभ उठाते हुए चार पांच उग्रवादी फरार होने में सफल हो गये. जबकि एक उग्रवादी सोमा सुरीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.छापामारी टीम में एएसपी निर्मल गोप, ओड़गा ओपी प्रभारी देवकुमार दास, गिरदा ओपी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह, चंद्रदेव सिंह, नवनीत नवल, लक्ष्मण उरांव के अलावा सेट 57 के पदाधिकारी व कर्मी भी शामिल थे.

एएसपी निर्मल गोप ने बताया कि जंगल में पीएलएफआई के जोनल कमांडर सचित का दस्ता छुपा हुआ था. दस्ते में पांच छह उग्रवादी थे. जंगल में पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. पुलिस सचित के दस्ते के सफाये के लिए भी प्रयास कर रही है. श्री गोप ने बताया कि पुलिस लगातार उग्रवादी गतिविधियों पर नजर रख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >