सिमडेगा. केरसई स्थित बजरंगबली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रख नगर भ्रमण किया. श्रद्धालु जय श्रीराम और बजरंगबली की जय के उद्घोष लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए. कलश यात्रा के पश्चात मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना के साथ अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. भजन-कीर्तन में स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया, जिससे देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान नाम यज्ञ, भंडारा व विशेष आरती का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों व युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही. वार्षिकोत्सव के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. यजमान के रूप में दिलीप प्रसाद सपत्नी शामिल हुए. आचार्य के रूप में पंडित अजय शंकर झा व संजय पाठक मौजूद रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विकास कुमार, पवन कुमार, आकाश कुमार, सूरज प्रसाद, धीरज साहू समेत ग्रामीण अहम भूमिका निभा रहे हैं.
जय श्रीराम और जय बजरंग बली से गूंजा क्षेत्र
बजरंगबली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकली कलश यात्रा
