बानो. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो की 50 छात्राएं 10 सदस्यीय टीम के साथ तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर ओड़िशा गयी हैं. वह विभिन्न ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कर रही हैं. छात्राओं का दल पुरी, कोणार्क तथा भुवनेश्वर का भ्रमण पूरी कर चुका है, जहां वे ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर रही हैं. शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को ओड़िशा की जीवनशैली, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, सामाजिक संरचना तथा प्राचीन वास्तुकला से परिचित कराना है. भ्रमण के दौरान छात्राएं विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कर उनके महत्व को समझ रही हैं, साथ ही राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली का भी अध्ययन कर रही हैं. संस्थान के निदेशक डॉ प्रह्लाद मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया है.
शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं को होगा विकास : निदेशक
शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं को होगा विकास : निदेशक
