एलइडी वाहन के माध्यम से बताया ट्रैफिक रूल

सिमडेगा : जिला जनसंपर्क कार्यालय सिमडेगा की ओर से एलइडी वाहन के माध्यम से ऑडियो व वीडियो क्लिप दिखा कर लोगों को विविध विषयों पर जागरूक किया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को पाकरटांड प्रखंड के लगड़ाटोली व बानाबीरा स्थित साप्ताहिक बाजार में सड़क सुरक्षा से संबंधित वीडियो व आॅडियो क्लिप दिखा कर […]

सिमडेगा : जिला जनसंपर्क कार्यालय सिमडेगा की ओर से एलइडी वाहन के माध्यम से ऑडियो व वीडियो क्लिप दिखा कर लोगों को विविध विषयों पर जागरूक किया जा रहा है.

इसी क्रम में गुरुवार को पाकरटांड प्रखंड के लगड़ाटोली व बानाबीरा स्थित साप्ताहिक बाजार में सड़क सुरक्षा से संबंधित वीडियो व आॅडियो क्लिप दिखा कर लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी. दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के फायदे से अवगत कराया. लोगों को बताया गया कि नशा का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए. गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल फोन अथवा दूसरे इलेकट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >