कबड्डी खेल के लिए डे-बोर्डिंग सेंटर की व्यवस्था का निर्णय

जिला कबड्डी संघ की बैठक

सिमडेगा.

सरना स्थल सिमडेगा में जिला कबड्डी संघ की बैठक अध्यक्ष हरिश्चंद्र भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सीनियर बालिका राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए उसमें जिले की टीम के भाग लेने पर चर्चा की गयी. बताया गया कि जिला टीम का गठन किया जा रहा है. जिसमें सीनियर बालिका प्रतिभागी भाग ले सकती हैं. कहा गया कि जिला में कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है. ताकि यहां के खिलाड़ियों को एक अच्छा अवसर प्रदान किया जा सके. जिला में कबड्डी खेल के लिए डे-बोर्डिंग सेंटर की भी व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सचिन मनंद नाग, गोडवीन तोपनो, लोचन सिंह, अनिता कुमारी, बिलकन समद, विजय उरांव, संजीत कुमार तिर्की, अंजू उरांव, मणि कुमारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >