जेल लोक अदालत में एक बंदी रिहा
मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन
सिमडेगा.
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडेगा के तत्वावधान में मंडल कारा सिमडेगा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा एक बंदी को रिहा किया गया. मौके पर असिस्टेंट एलएडीसीएस अधिवक्ता सुकोमल, सहायक अभियोजन पदाधिकारी, न्यायालय के पेशकार, जेलर, पीएलवी व जेल के पुलिसकर्मी एवं बंदी उपस्थित थे.