पेड़ की डाली गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त

दोनों परिवारों के समक्ष सिर छुपाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है

कोलेबिरा.

कोलेबिरा पंचायत के पुजारटोली में पीपल पेड़ की डाली टूटकर गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त हो गये. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे पुजारटोली में पीपल पेड़ की बड़ी डाली राकेश नायक और भरत नायक के घर पर गिरी. जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गये. घर क्षतिग्रस्त होने से दोनों परिवारों के समक्ष सिर छुपाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. राकेश नायक और भरत नायक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया अंजना लकड़ा प्रभावित परिवारों से मिलीं. हर संभव सहायता पहुंचाने का भरोसा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >