पूछताछ के दौरान वारंटी फरार

पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

कोलेबिरा. थाना क्षेत्र में कई मामले में फरार चल रहे अभियुक्त भोला मियां उर्फ शेख युसूफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा था. सोमवार को पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने में पूछताछ कर रही थी. इस दौरान वह चकमा देकर फरार हो गया. उसके फरार होते ही थाना में हड़कंप मच गया. पुलिस उसे फिर से तलाश करने लगी. इसी दौरान सूचना मिली कि भोला मियां उर्फ शेख युसूफ पहारटोली की अोर भाग रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस के पदाधिकारी एवं जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. कोलेबिरा पुलिस ने बताया कि भोला मियां कई मामलों में वारंटी है. वह मूल रूप से कोलेबिरा थाना क्षेत्र के अघरमा पंचायत स्थित सोखाटोली गांव का रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >