हाथी ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त किया

झुंड से बिछड़े हाथी का उत्पात जारी

जलडेगा.

प्रखंड क्षेत्र में झुंड से बिछड़े हाथी का उत्पात जारी है. रविवार को हाथी ने पतिअंबा नायकटोली में दशा बरजो एवं खरवागढ़ा गांव में राजू टेटे का घर क्षतिग्रस्त कर घर में रखे अनाज को अपना निवाला बना लिया. इसके बाद हाथी ने खरवागढ़ा गटटीगढ़ा के सतीश सुरीन का घर भी क्षतिग्रस्त कर दिया. जहां ग्रामीण एकजुट हुए तथा रात में ही हाथी को देव नदी की ओर खदेड़ दिया. हाथी के उत्पात से बरखेड़ा, टाटी, तितलिंग, बानो प्रखंड के कानारोवा, बरखेड़ा क्षेत्र के लोग दहशत में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >