ट्रक की चपेट में आने से दो घायल

ठेठइटांगर : सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ पर जामपानी बाजारटांड़ के समीप दो युवक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गये. जानकारी के अनुसार केरया भंडार टोली निवासी युवक रोस केरकेट्टा व केरया नावाटोली निवासी अनुज सोरेंग मोटरसाइकिल से ठेठइटांगर की ओर आ रहे थे. इस क्रम में जामपानी बाजारटांड़ के समीप राउरकेला की ओर जा […]

ठेठइटांगर : सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ पर जामपानी बाजारटांड़ के समीप दो युवक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गये. जानकारी के अनुसार केरया भंडार टोली निवासी युवक रोस केरकेट्टा व केरया नावाटोली निवासी अनुज सोरेंग मोटरसाइकिल से ठेठइटांगर की ओर आ रहे थे. इस क्रम में जामपानी बाजारटांड़ के समीप राउरकेला की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया.

इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल ठेठइटांगर लाया गया, जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. परिजनों ने उन्हें राउरकेला इलाज के लिए ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >