युवकों को भ्रमण के लिए पुरी भेजा गया

सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस द्वारा एससीए योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवकों को भ्रमण के लिए पुरी एवं कोणार्क भेजा गया. तीन दिवसीय इस भ्रमण में जिला के 45 युवाओं के दल को कोणार्क मंदिर, पुरी मंदिर, समुद्र तट, नंदन कानन आदि स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा. भ्रमण के दौरान रात्रि विश्राम,आवागमन एवं भोजन […]

सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस द्वारा एससीए योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवकों को भ्रमण के लिए पुरी एवं कोणार्क भेजा गया. तीन दिवसीय इस भ्रमण में जिला के 45 युवाओं के दल को कोणार्क मंदिर, पुरी मंदिर, समुद्र तट, नंदन कानन आदि स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा. भ्रमण के दौरान रात्रि विश्राम,आवागमन एवं भोजन आदि की व्यवस्था सिमड़ेगा पुलिस द्वारा की जायेगी. पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखा कर इन्हें विदा किया. इस मौके पर सदर थाना प्रभारी रवींद्र प्रसाद सिंह, हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी एवं कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >