सिमडेगा : डकैती की योजना बना रहे 3 अपराधी देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार

।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के घासिलारी में डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पकड़े गए अपराधियों का नाम मनोज डुंगडुंग (बेलकुबा), कासिफ हसन (कोलेबिरा), अनमोल नायक कोलेबिरा निवासी है. जानकारी के अनुसार कोलेबिरा घाटी में कई बार रोड पर पत्थर लगा […]

।। रविकांत साहू ।।

सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के घासिलारी में डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पकड़े गए अपराधियों का नाम मनोज डुंगडुंग (बेलकुबा), कासिफ हसन (कोलेबिरा), अनमोल नायक कोलेबिरा निवासी है. जानकारी के अनुसार कोलेबिरा घाटी में कई बार रोड पर पत्थर लगा कर डकैती का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधी घटना को अंजाम नहीं दे पाये.

एसपी संजीव कुमार को गुप्‍त सूचना के आधार पर अपराधियों की योजना के बारे में जानकारी मिली. एसपी के निर्देश पर एक टीम बनायी गयी. टीम ने घासीलारी जंगल के पास डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को कोलेबिरा पुलिस के सहयोग से हथियार के साथ धर दबोचा. पकड़े गये अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, 3 कारतुस, 2 चाकु, 2 बाईक बरामद किया गया.

एसपी संजीव कुमार ने बताया कि मनोज पूर्व में पहाड़ी चीतां संगठन तथा कासिफ पूर्व में पीएलएफआई से जुड़ा था. दोनों जेल भी जा चुका है. एसपी ने बताया कि तीनों अपराधी मिल कर जिले में नया संगठन बना कर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे थे.

छापेमारी टीम में ये थे शामिल – कोलेबिरा थाना प्रभारी रविशंकर, सअनि रामपुकार शर्मा, नसीम अख्तर, विजेंद्र कुमार व शस्त्र बल सभी कोलेबिरा थाना.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >