आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार की कमी न हो: उपायुक्त

स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आइटीडीए, कल्याण एवं बाल संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आइटीडीए एवं बाल संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त विप्रा भाल ने की. उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से कहा कि जिले के सभी […]

स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आइटीडीए, कल्याण एवं बाल संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आइटीडीए एवं बाल संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त विप्रा भाल ने की.

उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को संतुलित मात्रा में पोषण आहार मिले, इसके लिए समय-समय पर विभाग के अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते रहें. साथ ही सभी महिला सुपरवाइजर और सीडीपीओ आंगनबाड़ी केंद्र पर मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की जानकारी आम लोगों को दें. सिविल सर्जन से कहा कि कैंप लगा कर आयुषमान भारत योजना का लाभ लाभुकों को दें.

वहीं आइटीडीए के निदेशक को निर्देश दिया कि जिला में पोस्ट मैट्रिक एवं प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करें. बैठक में मुख्य रूप से उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल, आइटीडीए परियोजना निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद, सिविल सर्जन पीके सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला शिक्षा अधीक्षक उपेंद्र नारायण, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मो सहजाद परवेज के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >