बाइक दुर्घटना में बिहार के दो युवक घायल

कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के छगरबंधा के समीप एनएच 143 पर बाइक से गिर कर दो युवक घायल हो गये. इनमें सुपौल (बिहार) निवासी सुनील कुमार सोनी एवं बिहार के बेगूसराय निवासी नीरज कुमार सोनी शामिल हैं. दोनों युवक बेगूसराय से बाइक से राउरकेला जा रहे थे. इसी क्रम में छगरबंधा के समीप बाइक […]

कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के छगरबंधा के समीप एनएच 143 पर बाइक से गिर कर दो युवक घायल हो गये. इनमें सुपौल (बिहार) निवासी सुनील कुमार सोनी एवं बिहार के बेगूसराय निवासी नीरज कुमार सोनी शामिल हैं.

दोनों युवक बेगूसराय से बाइक से राउरकेला जा रहे थे. इसी क्रम में छगरबंधा के समीप बाइक असंतुलित हो गयी, जिससे दोनों गिर पड़े. कोलेबिरा पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छोड़ दिया गया. पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >