किसान निःशुल्क करायें फसल बीमा, अंतिम तिथि बढ़ने की संभावना

सिमडेगा : जिला मुख्‍यालय स्थित कृषि भवन में जिला कृषि पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी की ओर से आयोजित बैठक में किसानों को जानकारी दी गयी कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2018 के लिए अगहनी धान और भदई मकई का बीमा निःशुल्क कराया जा रहा है. साथ ही बताया गया कि फसल […]

सिमडेगा : जिला मुख्‍यालय स्थित कृषि भवन में जिला कृषि पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी की ओर से आयोजित बैठक में किसानों को जानकारी दी गयी कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2018 के लिए अगहनी धान और भदई मकई का बीमा निःशुल्क कराया जा रहा है. साथ ही बताया गया कि फसल बीमा की अंतिम तिथि और 10 दिन बढ़ने की संभावना है.

जिला कृषि पदाधिकारी अशोक चौधरी और जिला सहकारिता पदाधिकारी अभिनव मिश्र ने बताया है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कृषकों द्वारा लगाई गई अधिसूचित फसलों (धान/मकई) के प्रीमियम को राज्य सरकार ने वहन करने का निर्णय लिया है. इसलिए इन दोनों फसलों का बीमा कृषक निःशुल्क करा सकते हैं.

दोनों अधिकारियों ने बताया है कि खेती के कार्य में व्यस्त रहने के कारण किसान अपने फसलों का बीमा नहीं करा पा रहे हैं इसलिए फसल बीमा की अंतिम तिथि और 10 दिन बढ़ने की संभावना है. अतः किसान अभी भी अपने निकटतम लैम्प्स कार्यालय, सहकारी बैंक, प्रखंड कार्यालय में कृषि पदाधिकारी, जनसेवक, एटीएम और बीटीएम से संपर्क करके बीमा करा सकते हैं.

कृषि विभाग में आयोजित बैठक में किसानों को जागरूक करने के लिए सघन अभियान और बीमा चौपाल लगाने पर सहमति बनी है. बैठक में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनूप शोभा मिंज सहित एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला कार्डिनेटर अभिषेक शास्त्री और प्रकाश कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >