पैलांग गांव पहुंचा झुंड से बिछड़ा हाथी, दहशत में ग्रामीण

चांडिल के पैलांग गांव में झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी घुस आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. हाथी ने खेतों में लगी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है.

चांडिल. खरसावां के पैलांग गांव में सोमवार की सुबह करीब छह बजे झुंड से बिछड़ा एक हाथी पहुंच गया. सुबह-सुबह गांव के पास हाथी को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बना रहा. बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने दूर से ही हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी और शोर मचाकर उसे बमुश्किल जंगल की ओर खदेड़ा. इस दौरान हाथी ने खेतों में लगी धान की फसल को रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

क्षेत्र में बनी रहती है हाथियों की आवाजाही

ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में जंगली हाथियों का आना-जाना आम हो गया है. जंगल से भटककर हाथी अक्सर रिहायशी इलाकों और खेतों तक पहुंच जाते हैं, जिससे हमेशा जान-माल का खतरा बना रहता है. सुबह खेतों में काम करने जाने वाले किसानों और ग्रामीणों में भारी भय का माहौल है. कई बार लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर इन्हें भगाना पड़ता है.

मुआवजे और सुरक्षा की मांग

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने और प्रभावित किसानों को फसल नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही, हाथियों को गांवों की ओर आने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की अपील की गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >