कुकड़ू प्रखंड के कूदा गांव में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, घर तोड़ा

चांडिल के कूदा गांव में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया और एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।

चांडिल. कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के कूदा गांव में गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने गांव में घुसकर पहले एक कटहल के पेड़ को तोड़ दिया और उस पर लगे फलों को अपना आहार बनाया. इसके बाद गांव निवासी किसान निखिल महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. हाथी के उत्पात से घर को काफी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

सुबह-सुबह गांव में घुसा हाथी

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे अचानक जंगली हाथी गांव में प्रवेश कर गया. पहले उसने कटहल के पेड़ को नुकसान पहुंचाया और बाद में निखिल महतो के घर पर हमला कर दिया. हाथी के गांव में घुसने से लोग भयभीत हो गए. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है. इससे रात के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. किसानों को फसलों और संपत्ति के नुकसान का भी लगातार खतरा बना हुआ है.

ग्रामीणों ने की मुआवजा की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षतिग्रस्त मकान का शीघ्र मुआवजा देने, हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने तथा गांव में नियमित गश्ती कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Himanshu gope

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >