चांडिल: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पारगामा गांव में शनिवार देर रात झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी के गांव में प्रवेश करते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. हाथी ने विपुला महतो का घर को तोड़कर पुरीतरह क्षतिग्रस्त कर दिया. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. बड़ी संख्या में एकजुट होकर मशाल, टॉर्च और पटाखों की मदद से हाथी को गांव से खदेड़ने का प्रयास किया.
काफी मशक्कत के बाद हाथी गांव से निकलकर जंगल की ओर चला गया. घटना के बाद पूरे पारगामा गांव में भय का माहौल बना हुआ है. इस दौरान कुकड़ू प्रखंड के झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सपन कुमार महतो ने पीड़ित विपुला महतो के घर जाकर जायजा लिया. सपन कुमार महतो ने कहा कि विपुला महतो के घर को तोड़कर घर पर रखे करीब दो - तीन क्विंटल धान को खा गया. इसके पूर्व भी उनका घर को हाथी द्वारा तोड़ा गया था. साथ ही किसानों के खेत में लगे धान के बिछड़ा को भी रौंद कर बर्बाद कर दिया. उन्होंने वन विभाग से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने तथा आबादी वाले क्षेत्रों में हाथियों के प्रवेश को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.
