कुचाई गांव के पास शंख नदी में बहता मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की पहचान की कोशिश

खरसावां के कुचाई गांव के पास शंख नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

खरसावां: खरसावां प्रखंड अंतर्गत दलाईकेला पंचायत के कुचाई गांव के समीप शंख नदी में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव नदी में बहते हुए कुचाई गांव के आदिवासी टोला के समीप पहुंचा था. ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ने के बाद इसकी सूचना आमदा ओपी पुलिस को दी गई. ग्रामीणों के अनुसार, नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव बहकर किनारे की ओर आ गया था और एक पत्थर में फंस गया था. शव को नदी में देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद आमदा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया. आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन है और वह शंख नदी में कैसे पहुंचा. पुलिस द्वारा आसपास के थाना क्षेत्रों में भी अज्ञात व्यक्ति के लापता होने की जानकारी जुटाई जा रही है. शव की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा. नदी में बढ़ा हुआ है जलस्तर लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र की नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है. शंख नदी में भी पानी का बहाव तेज बताया जा रहा है. ऐसे में पुलिस विभिन्न संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. शव मिलने की खबर के बाद आसपास के ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

आमदा ओपी क्षेत्र के कुचाई गांव के समीप शंख नदी पर बरामद अज्ञात शव के संबंध में जानकारी लेते आमदा ओपी प्रभारी राम रेखा पासवान | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >