सरायकेला के अस्पताल से चोरी की गई बाइक के साथ 2 चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

सरायकेला सदर अस्पताल परिसर से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो चोरी की बाइक भी बरामद की है।

सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने जुलाई माह में सदर अस्पताल परिसर से मोटरसाईकिल चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.गिरफ्तार अभियुक्तों में राजनगर थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव निवासी सूरज नाथ (24) एवं सरायकेला थाना क्षेत्र के दुगनी जोरडीहा निवासी अभिषेक महतो (26) शामिल है.

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी गई बाइक के साथ एक अन्य चोरी की बाइक भी बरामद किया है. मामले को लेकर सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक राजेश टुडू ने सरायकेला थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया.कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को सदर अस्पताल सरायकेला से अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक की चोरी कर ली गई थी.बाइक के स्वामी ने सरायकेला थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित मामला दर्ज कराया था.

तकनीकी इनपुट से पकड़े गए चोर

मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक, सरायकेला अंचल राजेश टुडू के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर दो संदिग्धों को धर-दबोचा. पुलिस ने आरोपियों के पास से कांड में चोरी गई काला एवं ग्रे रंग की स्प्लेंडर मोटरसाईकिल के अलावा काला रंग की एक अन्य स्प्लेंडर भी बरामद किया है.उन्होंने बताया पुलिस आगे की पूछताछ में इनके द्वारा की गई अन्य चोरियों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

छापामारी दल में ये रहे शामिल

सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, अरुण कुमार महतो, विनोद टुडू,हवलदार राजेश उरांव एवं आरक्षी मनोजित कुमार के साथ चैतन महतो व चकुदार साधु सोय शामिल थे.

फोटो:गिरफ्तार आरोपी जानकारी देती पुलिस और बरामद बाइक | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >