Seraikela Kharsawan News : मानिक बाजार गांव की सड़क कीचड़ से भरी, पैदल चलना भी हुआ दूभर

सरायकेला-कांड्रा मुख्य पथ से मानिक बाजार तक सड़क पीसीसी करने की मांग

सरायकेला. सरायकेला के मानिक बाजार गांव के लोगों ने गांव तक जाने वाली सड़क के जीर्णोद्धार की मांग की है. सरायकेला प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित मानिक बाजार गांव में करीब तीन हजार लोग रहते हैं. सड़क जर्जर होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होता है. सरायकेला-कांड्रा मुख्य पथ से मानिक बाजार जाने वाली सड़क जर्जर है. दरअसल, कांकडा गांव से रोरो नजर तक सड़क अत्यंत जर्जर है. सड़क पर पत्थर, कीचड़ व गड्ढे ही दिख रहे हैं. गड्ढों में जल-जमाव से दिक्कत हो रही है. अक्सर दुर्घटना हो रही है. ग्रामीणों ने सड़क को पीसीसी में तब्दील करने की मांग की है. इससे कीचड़ से मुक्ति मिलेगी. स्कूली बच्चे साइकिल से आसानी से गांव से स्कूल पहुंच सकेंगे.

जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप कर लगायी गुहार:

ग्रामीणों ने सरायकेला- खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को ज्ञापन सौंपा है. ग्रामीणों का कहना है कि बड़ा कांकड़ा मोड़ से रोरो नहर तक करीब 1.5 किलोमीटर की सड़क जर्जर हो चुकी है. ग्रामीण जितेंद्र महतो, बंसी पड़िहारी, विल्सन लेयांगी, सुरज महतो, अनादी लौहार, भरत महतो, विकास महतो समेत अन्य ने कहा कि यह सड़क जिला कार्यालय, प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >