Seraikela Kharsawan News : साहेब स्पोर्टिंग को हराकर अरब ठाकुर लोदमा चैंपियन

पोड़ाडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता सह टुसू मेला संपन्न

खरसावां. कुचाई के पोड़ाडीह गांव में एथलेटिक्स एसोसिएशन क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सह टुसू मेला का समापन शनिवार को हुआ. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में साहेब स्पोर्टिंग (सेलिंग सोकर) सरायकेला को हरा कर अरब ठाकुर एफसी लोदमा (ईचागढ़) की टीम विजेता बनी. समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंची भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपाध्यक्ष मधुश्री महतो आदि ने विजेता, उपविजेता, तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रही टीमों को पुरस्कृत किया. मौके पर मीरा मुंडा ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. श्री बोदरा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है.

महिलाओं ने टुसू के समक्ष पारंपरिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया:

विभिन्न गांवों से टुसू प्रतिमा लेकर पहुंची महिलाओं ने पारंपरिक गीत व नृत्य पेश किया. मांदर, नगाड़ा समेत अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्र की धुन पर थिरकते महिलाओं ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित किया. मौके पर जिप सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रमुख गुड्डी देवी, विजय महतो, लखीराम मुंडा, दुलाल स्वांसी, मंगल मुंडा, सुनील सांडिल, धर्मेंद्र सांडिल, लखीराम मुंडा, मालिन मुंडा, तुलसी सामंत, मोहन लोहरा, पितांबर सिंह मुंडा, बेबी देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >