रथयात्रा व मेला की तैयारियों का एसपी ने किया निरीक्षण

सरायकेला में रथयात्रा और मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

सरायकेला: एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने गुरुवार को सरायकेला में आयोजित होने वाली रथयात्रा एवं मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों के साथ रथ मार्ग, मेला परिसर और प्रमुख स्थलों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, यातायात, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन और आपातकालीन निकासी व्यवस्था का जायजा लिया. एसपी ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस दौरान श्री जगन्नाथ सेवा समिति और मेला समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratap mishra

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >