सरायकेला:सरायकेला : खरसावां पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने पुलिस कार्यालय हॉल में क्राइम मीटिंग किया. क्राइम मीटिंग में एसपी ने जिला में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों एवं सभी थाना प्रभारियों को जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए नशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिये.
क्राइम मीटिंग में एसपी ने थाना वार समीक्षा करते हुए लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने, लंबित वारंट एवं कुर्की मामलों का निष्पादन करने, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन कार्यों में तेजी लाने व ससमय निष्पादन करने, सड़क सुरक्षा के तहत लगातार वाहन जांच अभियान चलाने, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा लंबित पॉक्सो के मामलों के बारे में जानकारी लेते हुए कार्य प्रगति की समीक्षा किया. पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों से लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया.
जिला के सक्रिय अपराधियों पर रखे कड़ी नजर
एसपी ने जिला के सभी पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सक्रिय अपराधियों पर सतत निगरानी रखने, संगठित अपराध एवं साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. एसपी ने कहा की आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जन शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ करें काम
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और क्षेत्र में नियमित गश्ती, सूचना संकलन तथा निवारक कार्रवाई को और प्रभावी बनाएं, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून का राज कायम रहे.
मौके पर ये थे उपस्थित
क्राईम मिटिंग में सभी इंस्पेक्टर,थाना प्रभारी सरायकेला विनय कुमार, आदित्यपुर अंजनी कुमार, खरसावां राहुल कुमार सिंह, चौका गौरव कुमार, कपाली अविनाश कुमार, दलभंगा ओपी सतीश कुमार वर्णवाल सहित जिला के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे
