सरायकेला में रथयात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, विधि व्यवस्था की हासिल की जानकारी

सरायकेला में रथयात्रा और मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने किया निरीक्षण। भीड़ नियंत्रण और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने सरायकेला में आयोजित रथयात्रा एवं मेला को लेकर निरीक्षण किया इस दौरान एसपी रथ जाने वाले रास्ते को देखते हुए मेला के आयोजन को लेकर जानकारी हासिल किया साथ ही सुरक्षा व विधि व्यवस्था की जानकारी लिया. निरीक्षण में एसपी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ रथयात्रा मार्ग, मेला परिसर एवं प्रमुख स्थलों का पैदल ही निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, आपातकालीन निकासी मार्ग और अग्निशमन व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी लिया.उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए. एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस ऐतिहासिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

मंदिर व मेला समिति ने आयोजन को लेकर एसपी को दी जानकारी

निरीक्षण के दौरान श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष लीपु महांती एवं मेला समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने रथ के आगमन से लेकर मेला के आयोजन को लेकर विस्तार से जानकारी दिया. मौके पर सरायकेला इंस्पेक्टर, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, मंदिर समिति के सचिव शंकर सतपथी, पुर्व अध्यक्ष राजा सिंहदेव सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sachindra Das

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >