इवनिंग वॉक बनी आखिरी सैर, सरायकेला में बेकाबू बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पोती गंभीर

Seraikela Road Accident: सरायकेला-राजनगर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला तारु दास की मौत हो गई, जबकि उनकी 12 वर्षीय पोती नेहा दास गंभीर रूप से घायल है. कोलाबाडिया के समीप इवनिंग वॉक के दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है और उन्होंने तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है.

Seraikela Road Accident, सरायकेला (प्रताप मिश्रा): सरायकेला-राजनगर मार्ग पर कोलाबाडिया के समीप शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में इवनिंग वॉक कर रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतका की पहचान कोलाबाडिया निवासी तारु दास (60) के रूप में हुई है. घायल पोती नेहा दास (12) का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है.

अपनी पोती के साथ इवनिंग वॉक कर रही थी बुजुर्ग महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे तारु दास अपनी पोती नेहा दास के साथ सड़क किनारे इवनिंग वॉक कर रही थीं. इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दादी और पोती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.

Also Read: झारखंड में कैंसर का ‘खतरनाक’ ट्रेंड: एडवांस स्टेज में ही पहुंच रहे मामले, प्रभात कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

इलाज के दौराम हो गयी बुजुर्ग की मौत

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला तारु दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया. जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे तारु दास की मौत हो गई.

सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा नेहा दास का इलाज

वहीं हादसे में घायल पोती नेहा दास का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार नेहा के पीठ और छाती में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सरायकेला–राजनगर मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर नियंत्रण की मांग की है.

Also Read: प्रभात खबर कॉन्क्लेव: मंत्री राधाकृष्ण किशोर बोले- ‘अदृश्य शक्ति’ से ज्यादा डरावना है कैंसर का नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं. अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >