झारखंड नगर निकाय चुनाव से पहले सरायकेला पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 9 फरार आरोपियों को दबोचा

Seraikela Police Operation: नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला-खरसावां पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है. विशेष छापेमारी में पुलिस ने 9 फरार आरोपियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया, साथ ही आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, नक्सल और अन्य मामलों में आरोपपत्रित अपराधियों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया.

Seraikela Police Operation, सरायकेला (शचीन्द्र कुमार दाश): झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला में कानून-व्यवस्था बेहतर करने के उद्देश्य से पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीती रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में पुलिस ने फरार चल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इन सभी पर विभिन्न मामलों में केस चल रहा था.

किनके नेतृत्व में चलाया गया अभियान

यह अभियान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला व चांडिल के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों और अंचल निरीक्षकों की निगरानी में चलाया गया. इसके लिए अलग-अलग छापामारी दल गठित किए गए थे, जिन्होंने जिले के विभिन्न इलाकों में एक साथ कार्रवाई की. पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान न केवल वारंटियों की गिरफ्तारी की गई, बल्कि अपराध नियंत्रण और रोकथाम के उद्देश्य से आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक अपराध और नक्सल मामलों में आरोपपत्रित अपराधकर्मियों का फिजिकल वेरिफिकेशन भी किया गया.

Also Read: Dhanbad: पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया नामांकन, समर्थकों के साथ निकाली रैली

पुराने मामलों के वारंटी भी गिरफ्त में

गिरफ्तार किये गये लोगों में चोरी, मादक पदार्थ तस्करी, अवैध खनन, उत्पाद अधिनियम और अन्य गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं. इनमें कुछ आरोपी हाल के मामलों में गिरफ्तार किये गये थे, जबकि कई पुराने मामलों में गैर-जमानती वारंटी थे, जिनकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में गम्हरिया, आदित्यपुर, चांडिल, कपाली, सरायकेला और चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के निवासी शामिल हैं. कुछ मामलों में आरोप वर्ष 2012 से लेकर 2026 तक के हैं, जो यह दर्शाता है कि पुलिस लंबे समय से लंबित वारंटियों पर भी कार्रवाई कर रही है.

चुनाव को लेकर पुलिस सख्त

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नगर निकाय चुनाव को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है. अपराधियों की धर पकड़ और निगरानी का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे चुनाव के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया जा सके.

Also Read: Gumla Municipal Election 2026: DC और SP ने संभाली कमान, स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक ‘फुल टाइट’ सुरक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >