चांडिल में ठनका गिरने से बिहार के एक बच्चे की मौत

Seraikela News : चांडिल प्रखंड मुख्यालय स्थित काटिया स्टेडियम में कल रविवार की रात वज्रपात की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत महानंदपुर गांव निवासी 13 वर्षीय अनमोल सिंह के रूप में हुई है. अनमोल सिंह अपने क्रिकेट कोच प्रमोद कुमार से क्रिकेट का प्रशिक्षण चांडिल के काटिया स्टेडियम में ले रहा था.

चांडिल, हिमांशु गोप : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड मुख्यालय स्थित काटिया स्टेडियम में कल रविवार की रात वज्रपात की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी. घटना रात करीब 8 बजे से बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार बच्चा रात को शौचालय जा रहा था, तभी अचानक वह वज्रपात की चपेट में आ गया. मृतक की पहचान बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत महानंदपुर गांव निवासी 13 वर्षीय अनमोल सिंह के रूप में हुई है.

क्रिकेट सीखने आया था अनमोल

घटना के तुरंत बाद बच्चे को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच उपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. अनमोल सिंह अपने क्रिकेट कोच प्रमोद कुमार से क्रिकेट का प्रशिक्षण चांडिल के काटिया स्टेडियम में ले रहा था. क्रिकेट कोच प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार की रात 8 बजे अपने रूम से टॉयलेट करने के लिए शौचालय जा रहा था. तभी उसके ऊपर ठनका गिर गया. इसके बाद उसे जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी.

इसे भी पढ़ें

रांची में यहां बनेगा नया सीएम आवास, कल्पना सोरेन संग सीएम हेमंत सोरेन ने रखी आधारशिला

Jharkhand Village: झारखंड के ये गांव विकास में क्यों हैं पीछे? NUSRL की ग्राम विकास रिपोर्ट से होगा खुलासा

सारंडा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट करने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >