सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में फेरबदल, 30 एसआई-एएसआई का तबादला

Transfer Posting: सरायकेला-खरसावां जिले की एसपी निधि द्विवेदी ने 30 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. एसपी ने सभी अधिकारियों को 28 जून तक योगदान देने और आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Transfer Posting: सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए एसपी ने जिले के 30 सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया है. एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ट्रांसफर किए गए सभी पुलिस पदाधिकारियों को 28 जून तक अपने नए तैनाती स्थल पर योगदान देने का सख्त निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही एसपी निधि द्विवेदी ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जो भी पुलिस पदाधिकारी तय तिथि तक अपना कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं, उनकी सूची तुरंत जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए. कार्य में लापरवाही या आदेश नहीं मानने वाले अधिकारियों पर विभाग सख्त रुख अपना सकता है.

इन इंस्पेकर को किया गया तबादला

फेरबदल किए गए सब-इंस्पेक्टर में विश्वजित कु तिवारी, हीरालाल कुमार, विक्रमादित्य पाण्डेय को पुलिस केंद्र सरायकेला से आदित्यपुर थाना, अजय पासवान को पुलिस केंद्र से गम्हारिया थाना, मिरजु हेम्ब्रोम को सरायकेला थाना से राजनगर थाना, प्रकाश कुमार को खरसांवा थाना से चौका थाना, काशीकांत गोराई को आमदा ओपी से आदित्यपुर थाना, बिनोद टुडु को आदित्यपुर थाना से सरायकेला थाना, जयराज कुमार सोनी को आदित्यपुर थाना से गम्हारिया थाना, अनिरुद्द सिंह को आर.आई.टी. थाना से कांड्रा थाना, अरुण कुमार महतो को गम्हारिया थाना से सरायकेला थाना, ललन रविदास को गम्हारिया थाना से चांडिल थाना, शिवजी सिंह को कांड्रा थाना से चांडील थाना, भगवान प्रसाद गौड को चौका थाना से आदित्यपुर थाना में स्थानानांतरण किया गया है. 

इन सहायक अवर निरीक्षकों का किया गया तबादला

सहायक अवर निरीक्षक में सत्येंद्र सिंह, सुशील प्रकाश राय  को आदित्यपुर थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला, मनोज कुमार मिश्रा को यातायात थाना से आदित्यपुर थाना, सुरेंद्र कुमार सिंह को कांड्रा थाना से चांडील थाना, चंदलाल हांसदा, प्रकाश मुर्मु, मो0 खलील अंसारी, नागेश्ववर कुमार को आदित्यपुर थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला, धर्मेंद्र कुमार को पुलिस केंद्र सरायकेला से कपाली ओपी, रोपना राम कांशी को गम्हारिया थाना से आमदा ओपी, कमला कुंटिया को पुलिस केंद्र सरायकेला से सरायकेला थाना, कुमारी नंदनी प्रधान को सरायकेला थाना से खरसांवा थाना, राम कुंवर सोरेन को चांडील थाना से खरसांवा थाना, बबलु कुमार मांझी को चौका थाना से दलभंगा ओपी और संजय कुमार को पुलिस केंद्र सत्यापन शाखा से कांड्रा थाना में ट्रांसफर किया गया है. 

यह भी पढ़ें: एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

यह भी पढ़ें: धनबाद भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगा बिंदुवार जवाब

यह भी पढ़ें: लखनऊ हादसे के बाद धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों पर शिकंजा, सुरक्षा जांच में तीन संस्थानों को नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >