सरायकेला-खरसावां: बिना अनुमति ड्यूटी से गायब डॉक्टरों और कर्मियों पर होगी कार्रवाई, डीसी का निर्देश

Seraikela Kharsawan DC : झारखंड के सरायकेला के डीसी नीतीश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही आयुष्मान योजना, टेलीमेडिसिन, अस्पतालों की साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर विशेष जोर दिया.

Seraikela Kharsawan DC: सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में डीसी ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में डीसी ने स्वास्थ्य योजनाओं का फायदा जन जन तक पहुंचाने का निर्देश देते हुए अस्पतालों में उपलब्ध सुविधा सहित सीमित संसाधन में बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ देने का निर्देश दिया. बैठक में डीसी ने विभाग के सभी कार्यालय प्रधानों को अपनी जवाबदेही के साथ काम करने और पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से निर्धारित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहा. 

आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस उपचार का दें फायदा

बैठक में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें कैशलेस उपचार का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. साथ ही टेलीमेडिसिन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाते हुए दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराने को कहा. 

बैठक में डीसी और अन्य

साफ सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश

डीसी ने जिला के सभी अस्पतालों में साफ सफाई व्यवस्था सही रखने का निर्देश दिया. साथ ही अस्पतालों में मेंटेनेंस फंड का इस्तेमाल करते हुए उत्तरदायी टीम गठीत करने का निर्देश दिया जिससे उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके. बैठक में डीसी ने प्रत्येक अस्पताल में  ड्यूटी रोस्टर, शिफ्ट हैंडओवर और दैनिक कार्य रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया जिससे कि स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही बनी रहे. बैठक में स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए दो नये एक्स रे मशीन की मांग को लेकर प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही सीएचसी नीमडीह में खराब उपकरण के मरम्मत का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी रीना हांसदा, सीएस डॉ सरयु प्रसादसिंह, उपाधिक्षक डॉ नुकुल चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.  

यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के 7 जिलों में 3 साल से जमे शिक्षाकर्मियों का होगा ट्रांसफर, 27 जून को बैठक

यह भी पढ़ें: रांची के शिक्षाविद अभय कुमार मिश्रा को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >